भोगांव: बेवर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में छात्रा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
ग्राम प्रेमपुर नगला देवी निवासी दिनेश चंद की 16 वर्षीय पुत्री वंदना गुरुवार की सुबह स्कूल गई थी। वहीं गुरुवार की दोपहर उसका सब नगला सुदामा वाले मार्ग पर स्थित बंबे के किनारे पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।