इंदौर: महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम में शामिल हुईं पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर, लव जिहाद और जनसंख्या पर दिए तीखे बयान
Indore, Indore | May 29, 2025 इंदौर पहुंची भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने देश, धर्म और समाज से जुड़े कई मुद्दों पर मीडिया से चर्चा की। खासतौर पर लव जिहाद और हिंदू समाज की घटती जनसंख्या को लेकर उन्होंने चिंता जताई। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि लव जिहाद की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। लव जिहादी या तो हिंदू लड़कियों को मार रहे हैं या उनका इस्तेमाल कर अपनी जनसंख्या बढ़ा रहे हैं।