झौथरी: मोड मेवाड़ा कलाल समाज संस्थान की दस इकाई ने तिजवड में द्वितीय सामूहिक गंगोत्सव उद्यापन महोत्सव का आयोजन किया
मोड़ मेवाड़ा कलाल समाज सेवा संस्थान, दस इकाई डूंगरपुर के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय सामूहिक गंगाजल उद्यापन कार्यक्रम 2025 का आयोजन 10 से 12 नवम्बर तक तिजवड़ स्थित समाज भूमि परिसर में भव्यता और धार्मिक श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। अंतिम दिन, 12 नवम्बर को बेणेश्वर पीठाधीश्वर अच्युतानंद जी महाराज के मुख्य आतिथ्य में भव्य कलश यात्रा और पूर्णाहुति हुई।