पटना ग्रामीण: शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के नंद भवन के पास कुछ लोगो ने पुलिस के साथ की हाथा-पाई,पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
शास्त्री नगर मे युवक ने हथियार लहराते हुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला. वीडियो वायरल होने के बाद उस युवक को जब शास्त्री नगर थाना की पुलिस पकड़ने जाती है तो रास्ते में नंद भवन के पास कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार एवं हाथापाई की जाती है. इसके बाद मामला दर्ज कर शास्त्री नगर थाना पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार.