बेगूसराय: छठ पूजा के मद्देनजर, ऑफिसर्स कॉलनी पोखर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, DM-SP लेंगे जायजा
छठपूजा के मद्देनजर ऑफिसर कॉलोनी पोखर को नगर निगम द्वारा आकर्षक तरीके से सजाया गया. इस बात की जानकारी नगर निगम की मेयर पिंकी देवी ने गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे दी. उन्होंने बताया कि ऑफीसर्स कॉलोनी पोखर पर डीएम तुषार सिंगला एवं एसपी मनीष भी जायजा लेंगे. इस पोखर पर एक मंच भी बनाया गया. इसके अलावा आकर्षक फूलों से सजाया गया है.