गम्हरिया: लायंस क्लब गम्हरिया की मानवीय पहल, 62 बच्चों में टोपी, कॉपी, कलम व टॉफी का वितरण
गम्हरिया प्रखंड के औराही एकपड़हा पंचायत स्थित चंदनपट्टी वार्ड नंबर 9 के आंगनबाड़ी केंद्र पर लायंस क्लब ने सेवा का उदाहरण पेश किया। ठंड के मौसम में 62 बच्चों के बीच टोपी, कॉपी, कलम और टॉफी का वितरण किया गया। लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की सेवा ही क्लब का मुख्य उद्देश्य है।