चाचौड़ा: नवलपुरा गांव के पास बाइक पर पलटा अनियंत्रित ट्रैक्टर, बाल-बाल बचा शिक्षक, बाइक टूटी, वीडियो वायरल
चाचौड़ा थाना के नवलपुरा गांव के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर बाइक पर पलट गए। 25 दिसंबर दोपहर को वायरल वीडियो में घटना 24 दिसंबर की बताई गई है। नवलपुरा गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर बाइक पर पलटे। बाइक सवार शिक्षक घटना में बाल बाल बचे हैं ट्राली के नीचे दबने से बाइक टूट गई। गनीमत यह रही कि शिक्षक सुरक्षित है।