हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार के दौरान एक बेहद संवेदनशील और अनोखा दृश्य देखने को मिला। श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जब घाट पर भीड़ का दबाव बढ़ते देखा, तो वे अपना सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़कर खुद व्यवस्था संभालने में जुट गए।
वीवीआईपी मौजूदगी और भारी पुलिस बल के बीच सीएम धामी खुद लोगों को व्यवस्थित करते, पीछे हटाते और रास्ता दिलाते नजर आए। देवभूमि से जुड़े दो मुख्यमंत्रियों के बीच की यह पारिवारिक आत्मीयता और सीएम धामी की सादगी अब चर्चा का विषय बनी हुई है। पूरी रिपोर्ट देखें।
#PushkarSinghDhami #YogiAdityanath #Haridwar #UttarakhandNews #DoonHorizon
Dehradun, Dehradun | Nov 21, 2026