दलौदा: दलोदा थाना क्षेत्र के ग्राम आक्या उमाहेड़ा में दादी के घर झाडू-पोंछा करने की बात पर युवती को दंपति ने पीटा, केस दर्ज
ग्राम आक्या उमाहेड़ा में दादी के घर झाड़ू पोंछा करने की बात को लेकर रवीना पिता सत्यनारायण की रिपोर्ट पर दिलीप पिता मदन व पिंकी पति दिलीप के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज एवं अन्य धाराओं में दलोदा थाने में मामला दर्ज हुआ है। दलोदा पुलिस के द्वारा बताया गया कि मामला दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू की गई है।