दलौदा: दलोदा पुलिस ने ग्राम धुंधड़का से दो लोगों को ताशपत्ती पर जुआ खेलते हुए ₹800 के साथ पकड़ा
पुलिस ने ताशपत्ती पर जुआ खेलते हुए धुंधड़का से दो लोगों को ₹800 के साथ पकड़ा है। मुकेश पिता रामलाल खटीक उम्र 28 साल निवासी धुंधडका व रामलाल पिता चंपालाल खटीक उम्र 52 साल के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत दलोदा पुलिस ने कार्यवाही की है।दलोदा थाने में पदस्थ संतोष मुनिया द्वारा बताया गया कि मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है।