धामपुर: नहटौर में कपड़ा कारखाने में शार्ट सर्किट से आग लगने से चार मशीनें चपेट में आईं, डेढ़ लाख का नुकसान
नहटौर के नूरपुर बाईपास मार्ग पर स्थित एस आर वेंकट हॉल के निकट निवासी नज़ाकत हुसैन के घर के बराबर मे ही कपड़ा बनाने का कारखाना हैं जिसमें कई मशीनों द्वारा कपड़ा तैयार किया जाता है और तैयार कपड़ा कारखाने में ही रखा जाता है। रविवार की रात्रि में कारीगर काम निपटाकर लेट गए थे। रात करीब 3 बजे शॉर्ट सर्किट से अचानक कारखाने में आग लग गई।