सोहावल: नगर पंचायत खिरौनी सुच्चितागंज में नकल पाने के लिए भटक रही है छह गांवों की 20 हजार आबादी
नव सृजित नगर पंचायत खिरौनी सुचित्तागंज में शामिल छह गांवों की मुसीबत खत्म होने का नाम नही ले रही है। इन गांवों की बीस हजार की आबादी को जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटकना पड़ रहा है। इन गांवों के बाशिंदों के लिए परिवार रजिस्टर एक पहेली बन गया है। एक नकल पाने के लिए लोग सरकारी अधिकारियों के दफ्तरों का चक्कर लगा रहे है।