उत्तर कोयल नहर से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को लेकर आंदोलन को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से उत्तर कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा, मगध के तत्वावधान में इसमाइलपुर रेलवे स्टेशन स्थित गुरुजी कॉलोनी में दो-दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रविवार दोपहर 3 बजे संपन्न हुआ। शिविर की अध्यक्षता नंदलाल सिंह ने की।