कोण्डागाँव पुलिस द्वारा एसपी पंकज चंद्रा के अध्यक्षता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल के मार्गदर्शन एसडीओपी फरसगांव अभिनव उपाध्याय एवं थाना प्रभारी बड़ेडोंगर के तत्वाधान में फरसगांव ब्लॉक के ग्राम बोथा में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।जिसका शुभारंभ मंगलवार को एसडीओपी फरसगांव अभिनव उपाध्याय द्वारा फीता काटकर किया गया है ।