लंभुआ: मां कालिकन धाम में हर शाम होती है विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती का आयोजन
सुल्तानपुर के लम्भुआ तहसील क्षेत्र के कंधईपुर बाजार से लगभग 2 किलोमीटर दूर ज्ञानीपुर रोड पर स्थित मां कालिकन धाम क्षेत्रवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। गुरुवार को यहां "अवसान माता का दुखदुरिया" आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव से होता है। इस पावन धाम पर प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना की जाती है !