अररिया जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को साल के पहले राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। जिला एवं प्रधान सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडे ने पक्षकारों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर लोक अदालत की शुरुआत की। इस अवसर पर अररिया की डीसी रोजी कुमारी व यातायात पुलिस उपाध्यक्ष फकड़े आलम सहित कई अन्य वरिष्ठ न्यायिक पदाधिकारी और अधिकारीगण मौजूद थें