लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भेड़ौरी स्थित गौशाला में रविवार को एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। गौशाला में एक गाय द्वारा जन्मे नवजात बछड़े की मौत हो गई। आरोप है कि गौशाला के केयर टेकर महेश प्रताप की घोर लापरवाही के चलते बछड़ा असुरक्षित हालत में पड़ा रहा, जिसे आवारा कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला और उसे निवाला बना लिया।