गाज़ियाबाद: थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार को किया गिरफ्तार, दुष्कर्म और शारीरिक शोषण का आरोप है
गाजियाबाद में थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार को एक्ट्रेस से दुष्कर्म और लगातार शारीरिक शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया। उत्तर कुमार गाजियाबाद के रहने वाले हैं। कई वर्षों से हरियाणवी फिल्मों में काम कर रहे हैं। उत्तर कुमार पर एक एक्ट्रेस ने दुष्कर्म और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। इस आरोप के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।