शिवपुरी नगर: कोलारस में मौत बनकर दौड़ी बस, सड़क किनारे दुकानों में घुसी, दो गंभीर रूप से घायल
शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे में एबी रोड पर रविवार को एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी सब्जी की दुकानों और एक स्टॉल में घुस गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें 1 घायल को जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बालाजी बस सर्विस की बस म्याना की ओर से शिवपुरी की ओर जा रही थी।