बबेरू कस्बे मे भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल के नेतृत्व में व तहसील अध्यक्ष अजय कुमार सिंह की मौजूदगी पर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर आज सोमवार की दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक अतर्रा रोड ब्लॉक परिसर से होकर मुख्य चौराहा, कमासिन रोड, रोडवेज बस स्टैंड,पुरानी तहसील रोड सुंदर कुआ होते हुवे तहसील तक तिरंगा ट्रैकटर रैली निकाली गयी है.