विश्व प्रसिद्ध कान्हा टाइगर रिजर्व (सरही जोन) के सिलपुरा मैदान में बाघिन 'अमाही' (T 141) अपने तीन शावकों के साथ चहलकदमी करते हुए दिखाई दी। इस दुर्लभ और रोमांचक नज़ारे को पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद किया, जिसका वीडियो आज बुधवार की शाम 5 बजे सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। कान्हा में बाघों की बहुलता के कारण यहाँ दीदार करना आसान हो जाता है।