हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापो खुर्द गांव में अपराधियों द्वारा कोल व्यवसायी की हत्या और भागते समय ग्रामीणों को गाड़ी से कुचलने की घटना पर सांसद Manish Jaiswal ने दुख जताया। उनके निर्देश पर मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी आरोग्यम अस्पताल पहुंचे और घायल रोहित गुप्ता, विनोद साव व बासुदेव राणा का हालचाल जाना तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।