कटिहार: मिरचाईबाड़ी होमगार्ड मैदान में जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
बिहार राज्य प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में मिचाईबाड़ी होमगार्ड मैदान में जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वरीय उप समाहर्ता सदफ आलम ने किया। दिव्यांगों की खेल प्रतियोगिता में 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस मौके पर बताया गया कि इस खेल प्रतियोगिता का मकसद दिव्यांगों को खेल के प्रति जागरूक करना है।