गुना जिले में पांच दिवसीय दीपावली पर्व के अंतिम दिन 23 अक्टूबर को भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक भाई दूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर लंबी उम्र और सफलता की मंगल कामना की। वही भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट कर रक्षा का संकल्प लिया। भाई दूज का पर्व भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है।