देहरादून: निकाय चुनाव को लेकर सीएम धामी ने बीजेपी कार्यालय में बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया
निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने संकल्प पत्र जारी कर दिया है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यालय में प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार, कैबिनेट मंत्री और सभी विधायक की मौजूदगी में 11 नगर निगम के लिए संकल्प पत्र जारी किया। संकल्प पत्र जारी करने के बाद सीएम ने प्रेस कांफ्रेस भी की।