ब्यावर: ब्यावर में 70 छात्रों को मिली शैक्षिक सामग्री, पढ़ाई जारी रखने की अपील, संगठन ने फीस में मदद का आश्वासन दिया
Beawar, Ajmer | Aug 19, 2025 ब्यावर के इक़रा पब्लिक माध्यमिक स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान सत्तर जरूरतमंद, गरीब और यतीम छात्र - छात्राओं को शैक्षिक सामग्री वितरित की गई, कार्यक्रम में छात्रों को बैग, कॉपियां, पेन, पेंसिल, रबर और अन्य अध्ययन सामग्री दी गई। जमाअते इस्लामी हिन्द राजस्थान के सहसचिव मुमताज़ अली ने छात्रों को संबोधित किया।