अमरपुरा ओवर ब्रिज पर आज शुक्रवार को एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार दर्जनों यात्री घायल हो गए। बस में सवार यात्री बीकानेर से पीलीबंगा बच्चे के नामकरण संस्कार में भाग लेने के लिए आ रहे थे, जो रास्ते में अमरपुरा ओवर ब्रिज पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन सूचना पर मौके पर पहुंचा। घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया।