बरकागाँव: बड़कागांव के आर्यन बादल ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय युवा महोत्सव में करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व
बड़कागांव प्रखंड के 15 नंबर चौक निवासी आर्यन बादल ने अपनी असाधारण प्रतिभा और निरंतर परिश्रम के बल पर क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। आर्यन बादल ने डिक्लेमेशन (अंग्रेज़ी भाषण) श्रेणी में जिला, प्रमंडल एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का गौरव हासिल किया है। आर्यन बादल, सहायक शिक्षक बसंत कुमार।