देवसर: नगर परिषद बरगवां का स्वच्छता अभियान कागजों में सिमटा, वार्डों में कचरे का अंबार, नागरिक परेशान
एक ओर मध्य प्रदेश सरकार स्वच्छता को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। ताज़ा मामला बरगवां नगर परिषद क्षेत्र का है, जहां स्वच्छता अभियान फाइलों और कागजों तक ही सीमित रह गया है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नगर परिषद के अधिकारी स्वच्छता के नाम पर केवल कागजी खानापूर्ति कर रहे हैं