बलिया: नवरात्रि, दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु कलेक्ट्रेट में हुई बैठक
Ballia, Ballia | Sep 19, 2025 आगामी नवरात्रि, दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु शुक्रवार की दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों एवं दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।