लूट के मुकदमे मे वांछित 02 अभियुक्त को शिवपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, ₹43000 नगद बरामद
शिवपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर विभिन्न मुकदमों से संबंधित वांछित अभियुक्त आर्यन मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा निवासी धरसौना खालिसपुर थाना फूलपुर व शिवम दूबे पुत्र रमेश चंद्र दूबे निवासी खेवसीपुर थाना जलालपुर जनपद जौनपुर हाल पता बड़ालालपुर मड़वां थाना लालपुर पाण्डेयपुर को नटिनियादाई मंदिर खुशहाल नगर शिवपुर से गिरफ्तार किया गया।