कवर्धा: ग्राम नवघटा और सोनपुरी में पैरावट में लगी भीषण आग, दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू
मामला कवर्धा और लोहारा थाना क्षेत्र का है। जहाँ बुधवार कि रात 08 बजे के करीब ग्राम नवघटा और सोनपुरी में दो अलग - अलग स्थानों में रखे पैरावट खेप में भीषण आग लग गया। जिसकी सुचना दमकल कि टीम को मिला मौके पर पहुंची दमकल कि टीम ने घंटो कि कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पा लिया है।