अयोध्या। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी 12 जनवरी को प्रथम बार अयोध्या पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए जिले की सीमा से हनुमानगढ़ी तक 41 स्वागत पॉइंट बनाए गए हैं। वे हनुमानगढ़ी व रामलला का दर्शन-पूजन कर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। स्वागत में अवध क्षेत्र के 14 जिलों के कार्यकर्ता शामिल होंगे।