माडा: देवसर: लाड़ली लक्ष्मी योजना में रिश्वत का खेल, चेक देने के बदले ₹1000 की मांग, अफसरों पर संरक्षण के आरोप
देवसर में लाड़ली लक्ष्मी योजना जैसी निःशुल्क सरकारी योजना में खुलेआम रिश्वतखोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया जहां बड़ोखर पंचायत के अमराईटोला आंगनबाड़ी केंद्र में पात्र हितग्राही को योजना का चेक देने के बदले एक हजार रुपये की मांग की जा रही है।आरोप है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने साफ शब्दों में कहा कि चेक “मैडम” (सुपरवाइजर/परियोजना अधिकारी) के पास बरगवां में है।