दीपावली के बाद मनाया जाने वाला भाई दूज का पर्व आज पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बरेली जिले के केंद्रीय कारागार के बाहर बड़ी संख्या में बहनों अपने भाईयों को तिलक करने पहुँची। अपनी बारी का इंतजार करने बाद कारागार परिसर में पहुँचकर अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की।