सक्ती जिले के नगर पंचायत डभरा के अटल परिसर में दीपावली के पावन अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर हर्षोल्लास के साथ दीपावली का पर्व मनाया। इस दौरान सभी ने मिलकर एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और मां लक्ष्मी से सुख-समृद्धि की कामना की।