तुरकौलिया: रघुनाथपुर पुलिस ने चोरी के 10 मोबाइल व लैपटॉप के साथ 2 चोरों को रविवार और सोमवार को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
रघुनाथपुर पुलिस चोरी के दस मोबाइल व दो लैपटॉप के साथ दो चोर को रविवार व सोमवार को गिरफ्तार कर मंगलवार शाम 4 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष विकास कुमार पासवान ने बताया कि रविवार को हर्ष कुमार को चोरी के मोबाइल के साथ पकड़ा गया। उसके निशानदेही पर रघुनाथपुर से ही छोटू कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों जे चोरी की बात स्वीकार की है।