कैराना: कैराना पुलिस ने पठेड़ गांव में घर से आभूषण चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया, नकदी बरामद
Kairana, Shamli | Mar 30, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव पठेड़ निवासी इदरीस ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि 25/26 मार्च की रात्रि में उसके घर में अलमारी में रखी चांदी की पायल, गले का पैंडल, चुकटी चोरी कर लिए गए। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। सोमवार की शाम करीब पांच बजे पुलिस ने बताया कि उक्त मुकदमे में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसका नाम सादिक है।