राजगीर: राजगीर में जन सुराज पार्टी का दमदार प्रदर्शन, प्रशांत किशोर के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे राजगीर में भव्य रोड शो किया। इस दौरान सड़कों पर जन सैलाब उमड़ पड़ा और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रोड शो के दौरान लोगों ने प्रशांत किशोर का जोरदार स्वागत किया, उन पर फूलों की वर्षा की और मालाओं से उनका अभिनंदन किया। भीड़ के उत्साह को देखते हुए माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में