सिसई: सेंट मैरीज स्कूल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में पहुंचीं पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव
Sisai, Gumla | Aug 15, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के बसिया रोड स्थित सेंट मेरिज स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई। कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक झांकियां निकाली। इसके अलावा कई तरह के नृत्य और संगीत का कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।