सिसई: प्रखंड क्षेत्र में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,बच्चों ने निकाली झांकीयां
Sisai, Gumla | Aug 15, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय थाना शिक्षण संस्थान अस्पताल लाइब्रेरी हॉस्पिटल इत्यादि स्थानों बहुत ही धूमधाम के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। बहुत ही उत्साह के साथ ध्वजारोहण करते हुए जन गण मन गाया गया। सिसई थाना के जवानों ने तिरंगे को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।लोगों ने बताया कि कितने बलिदान के बाद देश को आजादी मिली। अनेकों वीर जवानों ने आजादी के लिए जान दी।