मुरैना नगर: बड़ोखर में मामूली बात पर बाबा और नाती के साथ मारपीट, दोनों घायल, मामला दर्ज
स्टेशन थाना क्षेत्र के बड़ोखर में मामूली बात पर विवाद हो गया ,जिसमें बाबा और नाती के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया, जिसमें दोनों ही लोग घायल हो गए ,जिनको जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया है ,वहीं पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।