बुधवार को मिली जानकारी अनुसार विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर जिले में वर्कशॉप और तकनीकी संस्थानों में विधिवत रूप से औजारों और उपकरणों की पूजा की गई। इस मौके पर सभी संबंधित व्यापारिक संस्थान बंद रहे, जिससे वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना पड़ा। डियारा सेक्टर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में हवन कर सुख-समृद्धि की कामना की गई।