नागौर: रामदेव पशु मेला मैदान की साफ-सफाई हुई शुरू, 30 जनवरी से लगेगा मेला
Nagaur, Nagaur | Jan 19, 2025 रामदेव पशु मेला मैदान की साफ सफाई शुरू। 30 जनवरी से शुरू होगा मेला। रविवार को दोपहर दो बजे रामदेव पशु मेला मैदान की साफ सफाई शुरू की गई। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 30 जनवरी से विश्व प्रसिद्ध रामदेव पशु मेला शुरू होगा। जो 12 फरवरी तक चलेगा। इस मेले को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। रविवार को कंटीली झाड़ियां हटाना शुरू किया।