मैनपुरी: दन्नाहार क्षेत्र में घर में लाइट संभालते समय विद्युत लाइन की चपेट में आया युवक, जिला अस्पताल में कराया भर्ती।
रविवार को थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मानसिंह निवासी उपदेश पुत्र कालीचरन अपने घर की लाइट संभाल रहा था। तभी अचानक से विद्युत लाइन की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन युवक को लेकर के जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया।