मैनपुरी: जोराई बिछिया के पास आवारा गाय से टकराई बाइक, बाइक सवार व्यक्ति हुआ घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
कुर्रा थाना क्षेत्र के कोडर सहन निवासी रामप्रताप सिंह पुत्र हरिश्चंद्र सिंह फर्रुखाबाद रिश्तेदारी में बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह जौराई बिछिया के पास पहुंचे तभी उनकी बाइक आवारा गाय से टकरा गई और बाइक सवार राम प्रताप सिंह घायल हो गए। घायल राम प्रताप सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।