मैनपुरी: दन्नाहार थाना क्षेत्र निवासी युवक ने घर में कहासुनी होने पर जहरीले पदार्थ का किया सेवन, जिला अस्पताल में उपचार जारी
दन्नाहार थाना क्षेत्र निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र चंद्रभान ने घर में कहासुनी होने पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद देवेंद्र कुमार की हालत बिगड़ गई। तो वहीं परिजानो द्वारा देवेंद्र कुमार को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।