मैनपुरी: बिछवा क्षेत्र के सुरजनपुर में घर में कहांसुनी होने पर महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में उपचार जारी
बिछवा क्षेत्र के सुरजनपुर निवासी आरती पत्नी विनय कुमार ने घर में कहासुनी होने पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके बाद आरती की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजनों द्वारा उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।