दराव ग्राम सभा निवासी सपा नेता व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष कन्हैया यादव ने शनिवार के दिन सावित्रीबाई फुले की जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले थी।जिन्होंने बालिकाओं को शिक्षित करने के लिए काफी कठिनाइयों को झेला। और महिलाओं को शिक्षित करने का उन्होंने जो कार्य किया वह इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ।