चिन्यालीसौड़: उलण-बजियाडा में सड़क ना होने के कारण डंडी-कंडी से बीमार बुजुर्ग महिला को पहुंचाया जा रहा अस्पताल
चिन्यालीसौड ब्लॉक का गमरी क्षेत्र जहां एक तरफ पलायन का दंश झेल रहा है तो वहीं प्रतिनिधि ,सरकार और प्रशासन की बेरुखी भी बचे हुए ग्रामीणों की कमर तोड रही है। यहां कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां आज भी ग्रामीण मूलभूत सुविधाओ के लिए मुख्यालय के चक्कर काट रहे हैं। घटना आज की है जहां ग्राम उलण-बजियाडा में सडक न होने के कारण डंडी-कंडी से बीमार बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया।